फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिंदी दिवस पर सजी साहित्यिक अभिव्यक्ति की सुंदर छटा

विज्ञापन
फोटो-07-कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं के साथ प्रोफेसर। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कविता पाठ, भाषण, पोस्टर और वाद-विवाद सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने की। प्रतिष्ठित हिंदी सेवी भालचंद्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पृथ्वीराज रासो और मीराबाई के पदों की गीतात्मक प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर कर दिया।
उन्होंने कहा, हिंदी न केवल साहित्य की भाषा है, बल्कि संधि काल में यह युद्धभूमि से भी राष्ट्र सेवा का संदेश देती रही है। इसका भविष्य सशक्त है। प्राचार्य ने हिंदी के लोक रूपों बिरहा, आल्हा और नौटंकी के माध्यम से जनमानस की सशक्त अभिव्यक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन


उर्दू विभाग की डॉ. जिया तस्मीन और डॉ. राजकुमार सहित कई प्राध्यापकों ने विचार साझा किए। छात्रा कोपल, रितु, प्रियंका, शिवानी, वैशाली ने हिंदी कविता की संगीतात्मक प्रस्तुति दी। श्रुति, शुभी, शशिबाला, शिवानी, राशि ने भाषण प्रस्तुत किया।
अंजलि, श्रेया, कुमुद, रिफत ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. शकुंतला, डॉ. लक्ष्मीना, डॉ. चारु मिश्रा, डॉ. शरद चंद्र राय, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. मधुलिका, डॉ. अनुष्का छौकर, डॉ आनंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें