फोटो-22-फूल माला पहने खड़े नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत आयोजक
फतेहपुर। भिटौरा ब्लॉक के मवई गणेशपुर चौराहा स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को आदर्श व्यापार मंडल का संगठन का विस्तार हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा, सभी नवगठित सदस्य जल्द सदस्यता अभियान चलाएं। मवई टीम में राम मनोहर तिवारी को संरक्षक बनाया गया। अध्यक्ष प्रभारी भोले शंकर द्विवेदी, महामंत्री हरिप्रकाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार द्विवेदी सहित कुल 64 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, मोहम्मद इमरान, अफाक अली, मेहताब आलम, अभिलाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।