फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर-विजईपुर सड़क ध्वस्त

Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर(फतेहपुर)। गाजीपुर से असोथर वाया विजईपुर सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सड़क की गिट्टियां पूरी पटरियों में पड़ी हुई हैं। बाइक सवारों को भी सड़क में चलना दूभर है। ज्यादातर यहां से होकर गुजरती बसें बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। यात्रियों का एक घंटा लगने वाले सफर में पूरा दिन बीत जाता है। यमुना पट्टी के तिहार क्षेत्र को मुख्यालय और कौशांबी जिले को जोड़ने वाली सड़क है। गाजीपुर से विजईपुर तक 35 किमी सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सरकंडी, जरौली, कंधिया, बेर्राव, कौहन, हन्नवां, झब्बापुर कटरा, सरकी, जागेश्वर, बुधरामऊ, बेसड़ी, ऐझी कोटवा, कौंडर, बौंडर समेत आधा सैकड़ा से अधिक गांव को सड़क मुख्यालय और कस्बा से जोड़ती है। धूल और गिट्टियों से बाइक सवार लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस सड़क में करीब तीन दर्जन परमिट प्राप्त बसें और छोटे वाहन चलते हैं। सड़क ध्वस्त होने से बस से सफर करने वाले यात्रियों को 35 किमी में पांच घंटे लग जाते हैं। सड़क खराब होने से अधिकतर बसें पूरा सफर तय करने के पहले ही रास्ते में खराब हो जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र के मुन्ना सिंह, राजकरन सिंह, ओमप्रकाश और शिवप्रताप ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए विधायक, सांसद और विभागीय अधिकारियों से मांग की गई है। उधर, प्रांतीय निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता एके वर्दिया ने बताया कि सड़क इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि मरम्मत में सही नहीं होगी। इसलिये सड़क नवीनीकरण का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। इस्टीमेट पास होने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें