फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप ने तीन को कुचला, एक की मौत, दो घायल

Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज/ बिंदकी। थाना क्षेत्र के अमौली खजुहा मार्ग पर लालापुरवा के समीप तेज रफ्तार पिकप तीन किशोरों को रौंदती हुई खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में एक किशाोर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे एएसपी, एसडीएम, सीओ के समझाने बुझाने पर छह घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह टरुवापुर के मजरे लालापुरवा निवासी सुरेश निषाद का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस अपने रिश्तेदार छोटे पुत्र शंकर, रामप्रकाश पुत्र मायाराम के साथ सुबह साढे़ सात बजे नित्यक्रिया कर जंगल से लौट रहा था। तभी अमौली की ओर से दूध लादकर खजुहा की ओर तेज जा रही तेज रफ्तार पिकप तीनों किशोरों को रौंदती हुई खड्ड में जा गिरी। इससे प्रिंस की मौत हो गई। छोटे व राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मार्ग पर लकड़ी और शव रखकर जाम लगा दिया। निकलने वाले दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जाफरगंज धनंजय वर्मा, बकेवर राजेंद्र सिंह, चांदपुर अंगद सिंह, जहानाबाद पीके सिंह, कल्यानपुर कमलेश यादव ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जाम लगाए ग्रामीण केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जब ग्रामीण नहीं मानें तो एएसपी अरविंद मिश्रा, एसडीएम शिवप्रसाद, सीओ अनुराग दर्शन, निवेश कटियार ने ग्रामीणों को समझाया-बुझाया। तब कहीं छह घंटे बाद ग्रामीणों ने शव उठने दिया और जाम खुल सका। देवरी चौकी इंचार्ज बडे़लाल लाल यादव ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें