फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में रिक्त 21 विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग की। इस दौरान सामान्य वर्ग सीटें तो फुल हो गई, लेकिन आरक्षित वर्ग की अभी तक सीटें नहीं भर पाई हैं। उधर, मंगलवार को गणित टीचरों की भर्ती के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी। जिले में उच्च प्राथमिक स्कूल के टीचरों के 516 पद रिक्तियां घोषित की गई थीं। इनमें 258 विज्ञान और इतनी ही रिक्तियां गणित टीचरों की रही हैं। सोमवार को सामान्य वर्ग की 5 रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग बुलाई गई थी, जिसके सापेक्ष 11 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। इस तरह से सामान्य वर्ग सीटें फुल हो गई हैं। इसके अलावा ओबीसी की 31 रिक्त सीटों के सापेक्ष 5, एससी की रिक्त 8 के सापेक्ष 5 तथा विकलांगों की 5 रिक्त सीटों के सापेक्ष सिर्फ 2 अभ्यर्थी काउंसलिंग कराने पहुंचे। इन सभी को शैक्षिक अभिलेखों का मिलान करके जमा कराए गए। उधर, मंगलवार को डायट में गणित टीचरों की भर्ती के लिए काउंसलिंग की जाएगी।