फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी रौनक, सजने लगी दुकानें

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। दीपावली और धनतेरस पर्व आते ही बाजारों में रौनक आ गई और चहल पहल बढ़ गई। गणेश लक्ष्मी समेत अन्य देवी देवताओं की दुकानें सज गई हैं। बर्तन की भी दुकानें सजने लगी हैं। मिठाई की दुकानों में मिठाई बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मिठाई दुकानदारों ने हलवाइयों को बाहर से बुलवाया है। मंगलवार को धनतेरस और गुरुवार को दीपावली का पर्व है। पर्वों की तैयारी में दुकानदारों से लेकर आम लोग लगे हैं। लोग अपने दुकानों और घरों को रंग रोगन कराने में लगे हैं। बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक भी खरीददारी करना शुरू कर दिया है। खुदरा व्यापारी त्योहार के संबंधित सामानों का स्टाक कर रहे हैं। बिना लाइसेंस के पटाखे भी बिक रहे हैं। पटाखे के थोक व्यापारी चुप चाप बिक्री कर रहे हैं। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के अलावा पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें