फतेहपुर। वाल्मीकि जन कल्याण महासमिति की बैठक में आठ अक्टूबर को महर्षि बाबा वाल्मीकि के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी दुर्गापुरी बाल्मीकि एवं देवनाथ धाकड़े को दी गई तथा साज सज्जा की जिम्मेदारी सत्यम को सौंपी गई। वाल्मीकि जन कल्याण महासमिति की बैठक चौधरी भक्तदास की अध्यक्षता में हुई। कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा पीरनपुर सभा स्थल से आर्य समाज होते हुए कोतवाली रोड, चौक से पनी मोहल्ला होते हुए वर्मा चौराहा, कबाड़ी मार्केट पहुंचेगी। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम होंगे। संयोजक दुर्गा पुरी बाल्मीकि ने कहा कि सभी स्वजातीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें। बैठक में सैकूलाल, बब्लूपुरी, विकास, अरुण, सत्यम, मिक्कू, गुड्डू, राजू, कमल बिहारी, उमाशंकर मौजूद रहे। संचालन सभासद धीरज कुमार बाल्मीकि ने किया।