फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया कश्यप ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 06 Oct 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस टीम के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण पदक, एक रजत और छह कास्य पदक अपने नाम किए। खेल प्रतियोगिता जीतकर वापस आने पर व्यापारियों ने स्टेशन में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर स्वागत किया। दिल्ली में दो, तीन और चार अक्टूबर को हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस खेल में अभिजीत सिंह, अनिकेत मेहरोत्रा, अभिषेक गौतम, रवि दीक्षित, मोहम्मद सुफियान, शुभम, पवनेश, साहिल, अलोक पटेल, नयन श्रीवास्तव, मोहम्मद दनियाल, रिचा वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, शुभम कपूर, प्रिया कश्यप, रजत, उमंग, मोहम्मद फैजान, अभय लोधी और अमित वर्मा आदि खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें प्रिया कश्यप ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल की है। वहीं रजत, उमंग दुबे, मोहम्मद फैजान, शुभम, अभय सिंह लोधी और अमित वर्मा ने कास्य पदक अपने नाम किया है। व्यापारी किशन मेहरोत्रा समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें