फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 महादानियों के जज्बे को सलाम

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सदर के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें लोगों का दूसरों की जिंदगी में सहयोग करने का जज्बा देखने को मिला। नवरात्र के पावन पर्व पर 18 महादानियों ने बांहेें फैला करके रक्तदाताओं की कतार में बड़े नाज से अपने नाम दर्ज कराए। महादानियों ने गर्व से कहा कि ‘अमर उजाला’ ने उन्हें दूसरों के लिए जिंदगी जीने का जरिया बता दिया। रक्तदान कर अहसास हुआ कि मानो जिंदगी को मकसद मिल गया। अमर उजाला का यह साल भर में चौथा रक्तदान शिविर था। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट में आयोजित शिविर का उद्घाटन डीएम राकेश कुमार ने किया। डीएम ने फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार की तारीफ करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इसके लिए आगे आए लोगों के हौसले का इस्तकबाल होना चाहिए। कहा कि जिस जज्बे के साथ दूसरों की जिंदगी बचाने की ललक दिखाई दे रही है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। उन्होंने कहा कि हरेक महीने खून की कमी से ना जाने कितनी जानें चली जाती हैं। अमर उजाला फाउंडेशन ने खून से मौत न होने देने को जो बीड़ा उठाया है, उसमें समाज के हर जिम्मेदार वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए। फाउंडेशन के अभियान का हिस्सा बने 60 एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल विभव मान सिंह ने महादानियों के जज्बे पर फक्र जाहिर किया। कहा कि सामाजिक सरोकार के काम में युवाओं का आगे आना बेहतर संकेत हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व ब्लड बैंक हॉल में हुई गोष्ठी के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. तेजमान सिंह ने रक्तदान के महत्व को उजागर करते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों की समय की दरकार बताई। सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह अभियान जिंदगी की राह दिखाता है। इस मौके पर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉॅ. रेखारानी, डॉ. केके पांडेय, डॉ. विवेक निगम, डॉ. सुधीर शुक्ला, डा. वीएन पाठक, डॉ. बीएस द्विवेदी, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, जन्मेजय सिंह, जनकल्याण महासमिति के एसी शुक्ला, नगरीय विकास समिति अध्यक्ष विनय तिवारी, निरंकारी मिशन के राज बहादुर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इंसेट
सोसाइटी की ओर से मिला सम्मान
रक्तदान दिवस पर राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से पांच रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। अमर उजाला के दूसरे शिविर के महादानी राहुल गौड़ को डॉ. तेजमान सिंह ने सम्मानित किया। पिछले शिविर की रक्तदाता जागृति तिवारी को पीएसी के डिप्टी कमांडेंट ने सम्मानित किया। अमर उजाला फाउंडेशन के हरेक शिविर में भरपूर सहयोग करने वाली नगरीय विकास समिति अध्यक्ष विनय तिवारी को भी डिप्टी कमांडेंट ने सम्मानित किया। 12 वीं वाहिनी पीएससी के जवान पंकज को कर्नल विभवमान सिंह ने सम्मानित किया। उधर, रविकुंज, कंचननगर, आगरा के देवेश गुप्ता भी रक्तदेकर महादान का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें