फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज करें रक्तदान, सदर अस्पताल में लगेगा शिविर

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अपने लिए जिये, जिये तो क्या जिये, ये दिल ये जां तुम्हारे है लिए। इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हैं रक्तदाता। जो अपने खून से दूसरों की जिंदगी बचाने में देर नहीं लगाते हैं। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगेगा। यह शिविर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन डीएम राकेश कुमार, एसपी विनोद कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एमपी वर्मा और सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी करेंगे। नवरात्र के पवित्र मौके को रक्तदान करके महादानी इसे और भी यादगार बनाने को उतावले हैं। खासकर युवाओं में रक्तदान को लेकर उत्सुकता है। युवा ऋषभ पटेल कहते हैं कि वह खून ही क्या जो किसी के काम न आ सके। फिर खून किसी फैक्ट्री में तो बनता नहीं। इसकी भरपाई रक्तदान से ही की जा सकती है।
नगरीय विकास समिति के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार डब्लू ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान करार देते हुए समाज से आगे आने का आह्वान किया है। नेहरू युवा संगठन टीसी के राजेंद्र साहू ने अमर उजाला के चौथे पड़ाव की सराहना की। कहा कि इस तरह के प्रयास यकीनन समाज को आइना दिखाते हैं। धर्मानंद सेवा समिति के ओमदेव मौर्या ने रक्तदान को लेकर छिड़ी अमर उजाला की मुहिम को काबिलेगौर करार दिया। जिला प्राइवेट बस एसोसिएशन अध्यक्ष फरहत अली ने अभियान की तरफदारी करते हुए समाज से सारथी बनने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें