फतेहपुर। जहानाबाद व बकेवर थाना क्षेत्र के बीच आईटीआई संस्थान के पास बेहोशी की हालत में टैंकर में मिले चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पुलिस ने सुर्पुदगी में लेकर पीएम के लिए भेजा है। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही जीटी रोड निवासी गुरुविंदर सिंह पुत्र सिमरा सिंह 45 वर्ष टैंकर का चालक था। गुरुविंदर को रविवार के दिन लावारिश खड़े टैंकर में पाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बेसुध टैंकर के चालक को 108 नंबर एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी सोमवार को सांसें थम गईं।