फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने गया इकलौता चिराग कुएं में डूबा, मौत

Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। नगर के मोहल्ला मीरखपुर में पानी भरने गए एक किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। एकलौते पुत्र
विज्ञापन

की इस मौत पर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल रहा। बाद में किशोर का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार को नगर के मीरखपुर मोहल्ला निवासी रमेश का 12 वर्षीय पुत्र सुधीर कुएं में पानी भरने के लिए गया था। यहां पानी भरते समय कुएं की बाट में लगी सड़ी लकड़ी टूट गई और वह कुएं के अंदर जा गिरा। बच्चे के गिरते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। मासूम को बचाने के लिए लोगों ने लगभग एक घंटे तक मशक्कत की। रस्सी के सहारे किसी तरह ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला। आननफानन उसे उसे सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किशोर अपनी तीन बहनों के बीच अकेला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें