फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच बना रहे पटाखे

Mon, 22 Sep 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। लखनऊ के मोहनलाल गंज में हुई घटना ने दीवाली पूर्व अलार्म बजा दिया है। जिले के कई कसबों में पटाखे बनाने का काम तेजी पर है। कई घरों में अवैध रूप से यह काम चल रहा है। जिन लोगों के पास लाइसेंस है, वे भी नियमों के विपरीत आबादी के बीच घरों में आतिशबाजी का सामान जुटा रहे हैं। आतिशबाजों के पटाखा बनाने के स्थानों का निरीक्षण नहीं किया तो कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। तहसील क्षेत्र के सभी आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में करीब 14 लाइसेंसी आतिशबाज हैं, जो पटाखा बनाने का काम करते हैं। इनमें कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया में एक , नगर में दो, किशनपुर कस्बे में 1, धाता कस्बे में 2, हथगाम थाना क्षेत्र के मुआरी में1, छिउलहा में 3, नवाबगंज में 1,इटैली में 1 कस्बे में 2, सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में 1 लाइसेंसी आतिशबाज है। इनमें से ज्यादातर आतिशबाज घनी आबादी के बीच अपने ही घरों में पटाखे बना रहे हैं और स्टाक घरों में ही रख रहे हैं। इसके अलावा बिना लाइसेंस वाले लोग भी पटाखे बना रहे हैं। चोरी छिपे घरों में बन रहे इस आतिश के सामान से हादसों का खतरा बना है। अगिभनशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी अंजान बने हुए हैं। आतिशबाजों की अभी न तो जांच हुई है और न ही बनाने वाली जगहों का निरीक्षण किया जा रहा है। एसडीएम बलराम सिंह ने बताया कि एक दो दिनों के अंदर अभियान चलाकर नियम विरुद्ध पटाखा बनाने वालों की धर पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें