फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा लोक अदालत में 639 वादों का निस्तारण

Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें दीवानी के दस, उत्तराधिकार के 14, राजस्व के 88, बैंक लोन के 71 तथा अपराधिक के 456 वादों को मिलाकर कुल 639 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें फौजदारी वादों में 94065 अर्थ दंड के रूप में जमा कराए गए तथा बैंक लोन के वादों में 1535000 ऋण के रूप में जमा कराए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश अली जामिन की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में एक मेगा लोग अदालत का आयोजन किया गया। मेगा लोक अदालत में विशेष न्यायाधीश ईसी ऐक्ट रमेश सिंह ने 24 एफआर, दो विद्युत अधिनियम के वाद व एक क्रिमनल मिसलेनियर वाद निस्तारित कर 6500 अर्थ दंड के रूप में जमा कराए। अपर जिला जज राम इच्छुक यादव ने दो वाप सीजर, अपर जिला जज पवन प्रताप सिंह ने तीन प्रकीर्णवाद सिविल वादों का निस्तारण कराया। इसी प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवकुमार ने 344 वाद निस्तारित कराए। सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित मालवीय ने 14 उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, अपर सीजेएम शैलेंद्र वर्मा ने नौ आपराधिक वाद, अपर सीजेएम अबुल कैश ने आठ आपराधिक वाद निस्तारित कराए। बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में छह दिसंबर को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें