फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने सुनीं जनता की समस्याएं

Sun, 21 Sep 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर के किशनपुर रोड सपा कार्यालय में शनिवार को पूर्व सांसद राकेश सचान ने फरियादियों की समस्याओं का संबंधित विभाग के अफसरों को फोन कर शीघ्र निस्तारण को कहा। अधिकांश शिकायतें नहरों में पानी न आने, राजकीय नलकूप खराब होने और बिजली समस्या की आईं। पूर्व संासद ने कहा कि जरौली पंप कैनाल में आई खराबी दूर करके शीघ्र ही पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि टेल तक पानी पहुंचाने के लिए शासन से बात की गई है। रबी की फसलों के समय सभी नहरों में पर्याप्त पानी रहेगा। इससे सिंचाई की समस्या नहीं रहेगी। बिजली समस्या के बारे में सांसद ने कहा कि आरएपीडीआरपी योजना के तहत नगर में 10 करोड़ रूपयों की लागत से ट्रांसफार्मर, जर्जर तारें, टूटे खंभे और पुराना जीर्ण-शीर्ण पावर हाउस दुरूस्त कराए जाएंगे। शीघ्र ही योजना की धनराशि विभाग को अवमुक्त करा दी जाएगी। उन्हाेंने बताया कि सड़कों का स्वीकृत पूरा बजट विभाग को दिलाया जाएगा, जिससे सड़कों का निर्माण आधा अधूरा न रहे। मौके पर अन्नू कटियार, सतीष सचान, सुरेश यादव, बीरेन्द्र पटेल, गुलाब, तौफीक अहमद और रंजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें