फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर 41 शिकायतें दर्ज

Sun, 21 Sep 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माह के तीसरे शनिवार को थानों में समाधान दिवस मनाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 38 शिकायतें दर्ज हुईं। निस्तारण के मामलों में मामूली शिकायतों पर कार्रवाईयां हो गई लेकिन लगातार लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण विवादित राजस्व मामले नहीं निपटाए जा सके। समाधान दिवस पर छेड़खानी की घटनाओं से परेशान कई महिलाओं ने भी शिकायतें दर्ज कराईं। सदर कोतवाली में कोतवाल केके यादव ने आए तीन फरियादियों शिकायतें दर्ज करके सुनीं। इनमें हरिहरगंज इलाके की महिलाओं ने अराजकतत्वों के खिलाफ शिकायत की। एक परिवार को अराजकतत्वों के द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की। कोतवाल के आदेश पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ अराजकता फैलाने का मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई। इसी तरह ललौली थाने में रुपयों के लेन देन का बहुआ के व्यापारियों राजकुमार सिंह और भोला अवस्थी के बीच काफी मामला उलझा रहा। काफी गहमागहमी के बाद मामला शांत हो सका। दोनाें पक्ष एक दूसरे पर आरोप दस साल पुराने लाखों के लेन देन को लेकर आरोप लगाते रहे। गाजीपुर में चार शिकायतें, असोथर में पांच शिकायतें, हुसैनगंज में तीन मामलों, ललौली में पांच, थरियांव में चार, मलवां में छह शिकायतें, कल्यानपुर में चार, औंग में तीन, जाफरगंज में चार मामलों की सुनवाई की गई। वहीं थानों में राजस्व की शिकायतों को निपटाने के लिए लेखपाल कानूनगो इस शनिवार को भी नहीं पहुंचे। बताते चलें कि राजस्व कर्मियों ने समाधान दिवस और तहसील दिवस का अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रखा है। इससे जमीन, नाली, खड़ंजा विवाद की समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में आए फरियादियों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें