फतेहपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में दिव्य महाआरती हुई जिसमें मां के भजनों व जयाकरों से वातावरण को मां मय व गुरुमय बनाया गया। रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज में समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी राम बिहारी शुक्ला ने कहा कि जब जब इस धरा पर अन्याय, अनीति अधर्म का अधिपत्य स्थापित होता है तब मानवता भयाक्रांत होकर रोने बिलखने लगती है। आदि शक्ति जगत जननी जगदंबे मां अपने एक अंश को मानव रूप में इस धरा पर अवतरित करती हैं। जिलाध्यक्ष यज्ञपाल सिंह ने कहा कि मानव समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत प्रोत करने के लिए सिद्धाश्रम धाम में शिविर लगेगा।