फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 54 मेधावियों को सीएम करेंगे सम्मानित

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमर उजाला और प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिले से 54 मेधावी छात्र-छात्राओं को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के 9 व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के 45 बच्चों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लैपटॉप देकर सम्मानित करेंगे। यह सभी मेधावी गुरुवार की शाम जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक की देखरेख में लखनऊ के लिए रवाना हो गए। प्रदेश के कुल 1321 मेधावी छात्र-छात्राओं में जिले के 54 मेधावी हैं। सम्मानित होने वाले सर्वाधिक 42 बच्चे विकास विद्या मंदिर जहानाबाद के हैं। इनके अलावा नरायणदास खेड़ा का 1, कृष्णा इंटर कालेज फिरोजपुर बखेरा 3, मदर सुहाग इंटर कालेज अमरजई 2, रामजानकी इंटर कालेज मंडासरायं 1, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड फतेहपुर 1, बाबू राधेश्याम इंटर कालेज गोपालनगर नउवाबाग फतेहपुर 1 तथा सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के 3 मेधावी बच्चे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक सभी 54 मेधावी बच्चों को बस व बोलेरो से लेकर लखनऊ पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इंसेट
इन्होंने ने बढ़ाया जिले का गौरव
मेधावी बच्चों में अर्चिता प्रजापति, पल्लवी गुप्ता, चंचल कुमार, नीरज चौधरी, नेहा सचान, प्रगति पांडेय, आंचल पांडेय, प्रज्ञा देवी, नंदनी गुप्ता, सौरभ कुमार, नैंसी देवी, प्रिया बाजपेई, प्रियंका, मुनेश कुमार, ओमप्रकाश, प्रीती उत्तम, मल्लविका यादव, भूपेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, अर्जिता पटेल, प्रगति तिवारी, तृप्ति पटेल, अर्चिता अग्रहरि, देवेश कुमार, प्रतिमा देवी, साक्षी उत्तम, शबाना, मुकुल जैन, निशांत कुमार, शैलेंद्र यादव. अंजली पटेल, अंजली सिंह, अंजली मिश्रा, अंतिमा, सौम्या सचान, साक्षी गुप्ता, विपल िसंह, सत्य प्रकाश, कुलदीप, मो. सलीम, रजनीश कुमार, प्रज्ञा श्रीवास्तव, स्वेच्छा शुक्ला, अर्पणा सचान, शिखा शुक्ला आदि इंटरमीडिएट के मेधावी हैं। हाईस्कूल के मेधावियों में श्वेता पटेल, आरती देवी, आरती शुक्ला, उत्कर्ष गुप्ता, मांशी देवी, अभिलाष गुप्ता, प्रांजली देवी, अमित कुमार, ऐश्वर्य सचान आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें