फतेहपुर। एक्सईएन क ो बगैर जानकारी दिए गायब हो जाना और काम को समय से न पूरा कर पाना एसडीओ को महंगा पड़ा गया। सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने एसडीओ का वेतन रोक दिया और बिना जानकारी दिए गायब हो जाने का स्पष्टीकरण मांगा है। सिंचाई विभाग के जरौली-द्वितीय के एक्सईएन लालमन ने मई में एसडीओ ननकूराम को आवास का चार्ज लेने की जिम्मेदारी दी थी। एसडीओ ननकूराम बिना उन्हें सूचना दिए 15 दिन के अवकाश पर चले गए। 15 दिन बाद जब वह लौटे तो एक्सईएन को आने की भी जानकारी नहीं दी। एक्सईएन का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने एसडीओं के दो माह का वेतन रोक दिया और बिना बताए गायब हो जाने का स्पष्टीकरण मांगा है।