फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा करने में बिलबिलाए उपभोक्ता

Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रचंड गर्मी में अव्यवस्थाओं के बीच सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बिजली का बकाया बिल जमा किया लेकिन टीन शेड न लगाए जाने से उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश रहा। वहीं सर्वर खराब होने पर उपभोक्ताओं का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हरिहरगंज उपकेन्द्र के बकाया बिल जमा करने के लिए गुरुवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने लाइन लगाकर बिल जमा किया। लगभग 213 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया, जिसमें तीन लाख रुपये वसूल किए गए। बिल जमा करने पर होने वाली अव्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने जमकर भड़ास निकाली। बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर कोसा। राकेश श्रीवास्तव, योगेश शर्मा, एल एन तिवारी, राजेश कुमार, ओमप्रकाश, रामगुलाम, उर्मिला साहू, बिटोल मिश्रा, प्रेमा मिश्रा, संजीव शर्मा, तफसीर आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग द्वारा न टीन शेड लगाया गया न ही पीने के पानी की व्यवस्था कराई गई है। इस वजह से चिलचिलाती धूप में घंटे भर लाइन में खड़ा होना पड़ा। नंबर आने पर सर्वर गायब हो जाता है। जबकि कई बार टीन शेड लगाने के लिए अधिकारियों से मांग की गई लेकिन आश्वासन देकर टाल दिया। विभाग से की जा रही लापरवाही से उपभोक्ता खासा परेशान हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें