बालक को रौंद दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना से उग्र ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में पथराव कर दिया। भीड़ पर काबू पाने के लिए सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी विजय पाल का 12 वर्षीय पुत्र चंदी शाम को बाजार आया था। वह वापस घर लौट रहा था। तभी बहुआ से ललौली मार्ग में जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बालक को रौंद दिया। इसके बाद चालक तेज रफ्तार से ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बालक को मौके पर मृत पाया। सूचना पर बालक का पिता और परिजन आ गए। ग्रामीणों की भीड़ से कस्बे की दुकानें बंद हो गई। बहुआ से चिल्ला मार्ग को जाम ग्रामीणों ने जाम कर दिया। पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से खफा ग्रामीणों ने चौकी बहुआ में पथराव कर दिया। पुलिस कर्मी अपनी जानें बचाकर भाग खड़े हुए। चौकी पुलिस की सूचना सीओ एमपी सलोनिया और थानेदार रत्नेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। तीन घंटे के बाद भी देर शाम समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों को पुलिस शांत करके जाम हटवाने में कामयाब नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है।