फतेहपुर। शहर क्षेत्र के चतुरी मुराई का पुरवा निवासी लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिजली क नेक्शन दिए जाने की मांग की है। मोहल्लेवालों का कहना है कि अवैध कनेक्शन बिजली संकट बढ़ा रहे हैं। चतुरी मोराई के पुरवा निवासी मनोज कुमार, साजन, रंजीता, कल्लू, राजेश कुमार, लवकुश, सचिव दुबे, करुणा दुबे ने बताया कि पटेलनगर ट्रांसफार्मर से बिजली के वैध कनेक्शन लिए हुए हैं लेकिन केबिल न बिछी होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। मोहल्लेवासियों ने डीएम से बताते हुए नाराजगी जताई। कहा कि कई बार अधिशासी अभियंता से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तहस है। मोहल्ले के लवकुश, जगदेव, कल्लू, हरीलाल, राजकुमार, गंाराम, कृष्णदत्त त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।