हंसवा(फतेहपुर)। मनरेगा उपायुक्त व परियोजना निदेशक ने पांच लोहिया गांवों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तेलियानी ब्लाक के अलादातपुर और केशवपुर में आदर्श तालाब सूखे मिले। इस पर ग्राम प्रधान और सचिव को तत्काल पानी की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। साथ ही इंदिरा आवास के लाभार्थियों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक हरिश्चंद्र, डीसी मनरेगा राजेंद्र प्रसाद मिश्रा हसवा विकास खंड पहुंचे और वहां पर मनरेगा की प्रगति, लोहिया गांवों की स्थिति और इंदिरा आवासों से संबंधित अभिलेखों को देखा। इसके बाद चकनथनपुर में गंदगी मिलने पर एडीओ पंचायत को सफाई कराने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक हरिश्चंद्र और बीडीओ तेलियानी धीरेंद्र कुमार ने मोहनखेड़ा, बरईखुर्द का भी निरीक्षण किया। यहां पर भी गंदगी की समस्या रही। मनरेगा कार्यों में पूर्ण प्रगति नहीं मिली। बीडीओ हसवा राजेश कुमार चकनथनपुर टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि हसवा विकास खंड के चयनित लोहिया गांव चकनथनपुर, कुसुंभी और सरकी में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी। सभी लोहिया गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अलादादपुर में डीपीआरओ नन्दिनी जैन ने लोगो की समस्यायों को सुना। उन्होने कहा सभी की समस्याओं का तत्काल हल निकाला जायेगा।