फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ की टीम पर हमला, गनर पिटा

Sat, 31 May 2014 05:34 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ/गाजीपुर। समग्र गांव बड़ागांव मछरिया में विकास कार्यों का सत्यापन करने पहुंचे प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीडीओ के गाड़ी से उतरते ही उनपर हमला बोल दिया गया। बीच बचाव को सामने आए गनर को ग्रामीणों का कोपभाजन बनना पड़ गया। स्थिति पुलिस के पहुंचने पर शांत हो सकी। बीडीओ ने इस हमले को षड़यंत्र करार दिया और कहा कि यह गांव की पार्टीबंदी है। सीडीओ केएन सिंह के साथ समूचा प्रशासनिक अमला गया हुआ था। दोपहर दो बजे के करीब सीडीओ ने जैसे ही बड़ागांव मछरिया में कदम रखा। सुनियोजित तरीके से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर अभ्रदता करनी चाही। यह देखकर सीडीओ के गनर ने आगे आकर ग्रामीणों को पीछे करना चाहा। लेकिन उससे पहले ही ग्रामीण हमलावर हो उठे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सीडीओ के गनर को ग्रामीणों ने पीटना शुरू कर दिया। इससे प्रशासनिक टीम में हड़कंप मच गया। घंटे भर की अफरातफरी का आलम रहा। कहा जाता है कि गनर को ग्रामीणों के चंगुल से आजाद करा उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। उधर, इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर भागी। पुलिस के पहुंचने पर बवाल कर रहे ग्रामीणों के हौसले पस्त हुए। बीडीओ ऊषा श्रीवास्तव ने बताया ग्राम प्रधान शिवसरन की शह पर हमला किया गया। इस मामले में सीडीओ ने कहा कि पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में हुई। जिसके बाद समग्र गांव की योजनाओं को चौपाल में रखा गया और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के मुखियाओं को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें