फतेहपुर। भाजपा की नरेंद्र मोदी आर्मी ने शुक्रवार संगठनात्मक चर्चा के साथ विरोध की रणनीति बनाई। कहा कि आर्मी को बूथ स्तर तक वजूद देने के साथ प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। यह विरोध हर स्तर पर होगा। आर्मी के सिपाही जनता को समस्या से मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। नार्थ सिटी स्थित सदर विधान सभा कार्यालय में नरेंद्र मोदी आर्मी की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले विशाल जनसमर्थन पर जनता का इस्तकबाल करने के साथ वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव के फतह करने के लिए चरचा की। कहा कि सूबे की सपा सरकार के कार्यकाल से जनता परेशान है। उसे मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है। विरोध को धार देने के लिए संगठन को जिला स्तर से बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। इसके लिए संगनात्मक जिम्मेवारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान महामंत्री अरुण शुक्ला, प्रदीप सिंह, राघुवेंद्र सिंह, तलकेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, शिवम अगिभनहोत्री, संदीप यादव, शिवाकांत तिवारी, आर्कषण साहू, योगेश गुप्ता, सुनील उत्तम, शिवम सिंह, सत्य प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता मौजूद रहे।