फतेहपुर। जिलाधिकारी अभय ने बैठक करते हुए कहा कि समग्र ग्रामों में सफाई अभियान चलाकर सड़क, खड़ंजे व नालियों की सफाई कराई जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह गांवों में जाकर सफाई व्यवस्था देखें, यदि कोई सफाई कर्मी गांव में नहीं जाता है या किसी दूसरे व्यक्ति से कार्य करवाता है तो उस पर कार्यवाही कर बर्खास्त किया जाएगा। उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह गांव कस्बों का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही डीएम ने बाढ़ व सूखे से निपटने के उद्देश्य से कहा कि गंगा व यमुना के दोआबा में जनपद बसा है। डीएम ने निर्देशित किया कि नलकूपों के संचालन पर लापरवाही बरतने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही बिजली व्यवस्था को लेकर फाल्ट ठीक करने को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी केएन सिंह, अपर जिलाधिकारी रामचंद्र मौजूद रहे।