फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और बिजली ने छीना चैन

Fri, 30 May 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मनुष्य के साथ जीव जंतु भी गर्मी से बेहाल हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। एक तो गर्मी की मार उस पर बिजली की अधाधुंध कटौती का दंश हर किसी पर भारी पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप में जहां त्वचा पर नुकसान हो रहा है वहीं उल्टी-दस्त और हीट स्ट्रोक की भी समस्या भी बढ़ी है। हर तरफ दोपहर में आग उगलती गर्मी से राहत नहीं मिल रही हैं। बिजली की अधाधुंध कटौती गर्मी की समस्या को और बढ़ा रही है। ऐसे में दोपहर काटना भी बेहद कष्टकारी है। गुरुवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही मौसम गर्म रहा। लोग घरों के अंदर रहे। आवश्यक कार्य पड़ने पर सिर में अंगौछा या कपड़ा बांधकर ही निकले। मार्ग में दोपहर में आसमान से बरसती आग से सन्नाटा रहा। गर्मी में हो रही बिजली विभाग की रोस्टिंग सबसे अधिक दुखदायी बनी हुई है। दोपहर दो से शाम चार बजे तक हो रही रोस्टिंग से दोपहर काटनी मुश्किल पड़ रही है। इसके अलावा रात्रि में 11 से रात्रि दो बजे तक अतिरिक्त कटौती बढ़ा दी गई है। ऐसे में रात्रि में भी लोगों को जागकर ही बिजली के आने का इंतजार करना पड़ रहा है। दिनभर कामकाज निपटाने के बाद जब रात्रि में आराम करने का समय आता है तो बिजली कटौती समस्या बन जाती है।
विज्ञापन


इनसेट ---
ऐसे करें बचाव ---
फतेहपुर। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डा.नलनीश पांडेय कहते हैं कि इस समय गर्मी में सूर्य की किरणों में सीधे संपर्क में आने से त्वचा को एलर्जी की समस्या हो जाती है। त्वचा में लाल चकत्ते व दाने निकल आते हैं। इसलिए धूप में निकलने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से ढक लें। उधर फिजीशियन डा.बजरंग शंकर द्विवेदी ने बताया कि गर्मी में पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिएं।

कम पड़ते बेड, बढ़ते मरीज
फतेहपुर। सदर अस्पताल में मौसमी बीमारी से जकड़े मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 118 बेड वाले जिले के बड़े अस्पताल में डायरिया व हीट स्ट्रोक के मरीज उभर कर आ रहे हैं। अस्पताल के तीनों वार्ड मरीजों से पटे हैं। सोमवार को यहां पर 145 मरीज भर्ती थे। मंगलवार को यह संख्या 115 थी। बुधवार को 107 मरीज भर्ती कराए गए जबकि गुरुवार को 135 मरीज भर्ती थे। सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी ने बताया कि हीट स्ट्रोक के इस सप्ताह इक्का दुक्का ही मरीज भर्ती हुए हैं जबकि डायरिया के हरेक दिन कम से कम दो दर्जन नए मरीज भर्ती हो रहे हैं। मलेरिया के केसेज भी पैथालाजी की जांच में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन



एमडी को भेजा गया पत्र
फतेहपुर। अधीक्षण अभियंता बिजली आरआर सिंह ने रात्रि कटौती बंद करने के लिए डायरेक्टर टेक्निकल और एमडी पावर कारपोरेशन को पत्र भेजा है। अधिशासी अभियंता ने भेजे पत्र में बताया है कि इन दिनों हो रही रात्रि कटौती से आम जनमानस में आक्रोश बढ़ रहा है जो कभी भी सड़कों पर उतर सकता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों सिस्टम कंट्रोल से लोड अधिक होने पर कटौती हो रही है। जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें