फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। चौबीस घंटे के अंदर नगर के रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दोनाें महिलाओं ने ट्रेन के सामने छलंाग लगा कर जान दी है, जबकि एक होमगार्ड की रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। बीते मंगलवार को नगर के मोहल्ला दर्जिन टोला निवासी चंद्रलाल मौर्य की 18 वर्षीय पुत्री शीलू मौर्या बीमारी से तंग आकर रेलवे लाइन पर आ रही मालगाड़ी के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। वहीं हथगाम थाना क्षेत्र के कोदैला गंाव निवासी होमगार्ड पन्नालाल की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को हरदों गंाव निवासी अंबोल सिंह की पत्नी रामसखी ने घरेलू कलह के चलते पूर्वी केबिन के पास ट्रेन के सामने कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें