फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के बाद युवक को बांधकर फेंका

Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सातमील शकूलपुर रोड पर सोमवार देर रात बदमाशों ने युवक को मारपीट कर लूट लिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर पुलिया के नीचे फेंक दिया। तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शकूलपुर गांव निवासी गिरधारी लाल पुत्र कुंवारे पासवान किसी काम से सेामवार को कानपुर गया था। घर लौटने में उसे रात हो गई। सातमील के पास बस से उतरा और गांव जा रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा सटाकर मोबाइल, नकदी छीनने लगे। गिरधारी ने चीख पुकार मचाई तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और रस्सी से बांधकर उसे पुलिया के नीचे फेंक दिया। मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने देखकर उसके हाथ-पैर खोले। वह लहूलुहान हालत में थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें