फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लूटपाट के बाद महिला को लगाई आग

Thu, 29 May 2014 05:33 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। एक बदमाश ने मंगलवार की शाम सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई मजरे कसियापर गांव के एक घर में अकेली महिला को तमंचे के बल पर धमका कर लूटपाट की। विरोध करने पर महिला को आग लगाकर भाग गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार गांव निवासी बच्चा रैदास खेतों में काम करने गया था। उसकी 40 वर्षीय पत्नी ममता घर में अकेली थी। आरोप है कि सन्नाटा देख गांव का गौतम घर में जा घुसा। उसने महिला को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट की। जब वह भागने लगा तो महिला ने शोर मचा दिया। इसी से गुस्साए बदमाश ने वहीं रखा मिट्टी के तेल का जरीकेन महिला पर उड़ेल दिया और आग लगाकर भाग निकला।
महिला धू-धू कर जलते हुए घर के बाहर आई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। मामले की सूचना पर महिला का पति घर पहुंचा। उसने पत्नी की हालत गंभीर देखकर समीप के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। महिला के पति ने बताया कि गौतम बक्से से पांच हजार रुपये लूट ले गया है। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें