फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बच्चे की मौत पर हंगामा

Thu, 22 May 2014 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती डायरिया से पीड़ित बच्चे की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। ड्यूटी रूम में मौजूद चिकित्सक के साथ मारपीट भी की गई। हंगामे की सूचना पर एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हो सका। तोड़फोड़ के दौरान मृतक बच्चे के मामा की हांथ की नस कट गई। जिसे नाजुक हालत में कानपुर के लिए रेफर किया गया है। शहर के चंदियाना निवासी रफीक अहमद के तीन साल के बेटे रज्जाक को बुधवार की सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात सवा नौ बजे डायरिया ग्रसित बच्चे की मौत गई। बच्चे की मौत को लापरवाही बताते हुए तीमारदारों ने बच्चा वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया और जमकर तोड़ फोड़ की। आरोप था कि इलाज के नाम पर सरकारी अस्पताल में लापरवाही की गई। इससे गुस्साए मृतक के मामा आमिर ड्यूटी रूम में जा घुसे और संबंधित चिकित्सक डॉ. मूलचंद्र की पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए अन्य अस्पताल कर्मियों को भी खदेड़ लिया गया। बवाल से ड्यूटी रूम में तैनात नर्सेज सहम गईं। इसी हंगामे के दौरान आमिर का हाथ शीशे पर लगा, जिससे उसकी हांथ की नस कट गई। इससे खून की धार बह निकली। मामले की सूचना पाकर सीएमएस डॉ. ओपी द्विवेदी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सदर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव व कोतवाल गुरमुख सिंह समेत आबूनगर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। गंभीर रूप से लहुलूहान हुए आमिर को यहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। करीब आधा घंटे के बवाल के शांत होने के बावजूद एहितयात के तौर पर अस्पताल में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें