फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ी शराब, दारोगा ने काटा हंगामा

Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वर्दी के नशा पुलिस कर्मियों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। डिपार्टमेंट की नाक कटे तो उनके ठेंगे से। कुछ ऐसा ही वाकया शुक्रवार की दोपहर हुआ। हरिहरगंज इलाके में शराब के नशे में चूर दारोगा ने जमकर हंगामा काटा। रिवाल्वर लहराई और राहगीरों पर ठेठ पुलसिया लहजे में रौब गाठा । खुली रिवाल्वर देख लोग इधर-उधर कन्नी काटते नजर आए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने किसी तरह टल्ली दरोगा से रिवाल्वर छीनी और पब्लिक को इधर-उधर किया। कार्रवाई के नाम पर हुआ कुछ नहीं, दारोगा को घर जाने दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गानगर कालोनी निवासी राजेंद्र सिंह (मूल निवासी कीर्तीखेड़ा थाना ललौली, उन्नाव) जनपद की माखी पुलिस चौकी में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। वह लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए बनारस जा रहा था, लेकिन ड्यूटी जाने के बजाए बीच रास्ते ही घर पर उतर गया। दारोगा शुक्रवार की दोपहर हरिहरगंज चौकी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान पहुंचा। वर्दी और सरकारी रिवाल्वर की मर्यादा को ताक पर रखकर जाम छलकाया। शराब पीने के बाद दारोगा का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वह ठेके पर मौजूद लोगों पर रौब गाठने लगा। लोगों के विरोध पर दारोगा ने धमकी देते हुए रिवाल्वर निकाल ली। रिवाल्वर देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद दरोगा सड़क पर आ गया और राहगीरों के साथ जमकर गालीगलौज की। दरोगा के रिवाल्वर लहराने की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह उससे उसकी रिवाल्वर छीनी। बाद में पुलिस ने दरोगा को हरिहरगंज चौकी में कई घंटे तक बैठाए रखा। दरोगा का नशा उतरने के बाद उसे घर जाने दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें