फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी की मीटिंग में थानेदार फेल

Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की पिलाई गई घुट्टी को थानेदारों ने हवा में उड़ा दिए हैं। आईजी शनिवार शाम मीटिंग में एसओ पर जमकर बिफरे हैं। उन्होंने कोताही बरतने वाले थानों के प्रभारियों को अपनी ब्लैक लिस्ट में डाला है। पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में इलाहाबाद जोन रेंज एलबी एंटोनी देव कुमार और डीआईजी भगवान स्वरुप श्रीवास्तव ने शनिवार शाम संयुक्त रुप से थानेदारों की क्लास लगाई। आईजी ने चुनाव आयोग के आए दिशा निर्देशों के परिपत्रों के बारे थानेदारों से जानकारी ली। चुनाव आयोग के मुख्य बिंदुओं की सही जानकारी देने में थानेदार असफल हुए। इस पर आईजी ने थानेदारों को जमकर फटकार लगाई और सिर पर इलेक्शन में ऐसी थानाध्यक्षों की कोताही पर असंतोष जाहिर किया। वहीं मौजूद डीआईजी ने थानों के प्रभारियों को बताया कि जिले में 16 सौ के करीब मजरे, गांव है। इनमें पांच सैकड़ा ही अवैध असलहे पकड़े गए हैं। जब कि हर गांव में कम से कम एक देशी कट्टा होता है। इस तरह से थानेदार अपने कार्यों को सही रुप नहीं पाने की पुष्टि हो रही है। थानों की पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाइयां में सही लोगों को ही चिन्हित करे। संभ्रात लोगों को ऐसी कार्रवाइयों की परिधि में नहीं लाया जाए। थाना क्षेत्रों में मतदाताओं को बहकाने के लिए रुपए, दारु बांटने वालों की निगरानी की जाए और इनकी गिरफ्तारियां की जाए। इस मौके पर एसपी विनोद कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ चुनाव सेल अनुराग दर्शन, सीओ सिटी निवेष कटियार, सीओ बिंदकी अनिल कुमार सिंह, सीओ खागा, सीओ थरियांव वंदना सिंह समेत समस्त थानेदार मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें