बहुआ/बिंदकी। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर व ललौली के मध्य चित्रकूट व बांदा जनपद के घेरवा स्थित कालिका मां मंदिर के दर्शन कराकर वापस लौट रही बस की कमानी का पट्टा टूट जाने से पलट गई। जिसमें सवार आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है।
औरैया जनपद के कस्बा बिधूना निवासी सोनम पुत्री ओम प्रकाश, मुन्नी पत्नी ओम प्रकाश, माया देवी पत्नी हरिवंश, गंगा पत्नी श्याम सिंह, संध्या पत्नी संदीप, रंजना पत्नी मनोज दर्शन के लिए मां कालिका मंदिर गए थे। वहां से लौटते वक्त शुक्रवार की रात करीब दो बजे ललौली व मुत्तौर के बीच बस की कमानी का पट्टा अचानक टूट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें बैठे सभी तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी को उपचार के लिए सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है।