फतेहपुर। जय मां काली नवयुवक संघ के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय कालीपूजा समारोह का बुधवार को भव्य समापन हो गया। विसर्जन में सैकड़ों की संख्या समाज के लोग शामिल रहे। रेलबाजार स्थित वाल्मिीकि बस्ती दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय काली पूजा अनुष्ठान के समापन पर बुधवार को भव्य विर्सजन यात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे के साथ विर्सजन साथ कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर भिटौरा पहुंची। जहां विधि-विधान से प्रतिमा का विर्सजन कर दिया गया। इससे पहले विधिवत पूजा प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना कर कमेटी की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष विनय कुमार माखन, महामंत्री नीरज भाष्कर, पन्नालाल, रघुनंदन, रघुवीर, मैकूलाल, पुतुन, लक्ष्मण भाष्कर, रामबहादुर, राकेश, ओमप्रकाश, ननकऊ, रामू सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।