फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान पर जय श्री राम की गूंज

Thu, 31 Oct 2013 05:42 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। मंगलवार की रात अंहकारी राजा रावण का भगवान श्री राम ने वध कर दिया। रावण के मरते ही वातावरण जय श्री राम के उद्धोष के गूंजायमान हो उठा। इससे पहले धूमधाम से सवारियां निकलीं। इस दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न स्थानों से ये झांकियां अयोध्या मंदिर पहुंची। वहां से एक साथ नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची। नगर की ऐतिहासिक रामलीला में रावण का वध हुआ। श्री राम की सेना ने रावण की सेना का डटकर मुकाबला किया। देर शाम से शुरू हुए दोनों सेनाओं के बीच युद्ध को विराम रात बारह बजे उस वक्त लगा जब भगवान श्रीराम ने विभीषण के बताई नाभि पर तीर मारने से रावण धराशाई हो गया। इस युद्ध को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग जुटें जो रोशनी से लकदक रामलीला मैदान में विजयी जयकार का हिस्सा बनें। इससे पूर्व शाम को सजे मेला में खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े। हालांकि शाम होने के बाद भीड़ छंटने लगी थी। लोगों ने इन दुकानोें से जरूरत का सामान खरीदा। उधर मेला की सुरक्षा को लेकर पुलिस समेत प्रशासन चौकन्ना रहा। नगर पंचायत द्वारा मेला के मद्देनजर सफाई व पानी की व्यवस्था कर रखी गई थी। स्थानीय विधायक कृष्णा पासवान, नगर पंचायत अध्यक्षा गीता सिंह के अलावा एसडीएम बलराम सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन


इंसेट
अंत तक लगाया जोर
खागा। रामलीला कमेटी के सौजन्य से दो दिवसीय दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा गीता सिंह ने किया। पहले दिन दर्जन भर से अधिक कुश्तियां हुईं। निणार्यक जंग गुरुवार को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें