गाजीपुर(फतेहपुर)। तांगे और बाइक सवार की शुक्रवार शाम सीधी भिड़ंत हो गई। हादसें में बाइक सवार युवक की उपचार के लिए लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील कुमार लोधी बीमा पालसी का काम करता था। वह कस्बे से काम समाप्त करके शाम को गांव लौट रहा था। बाइक सवार इंद्रो पुल के समीप पहुंचा था। पुल में ही सामने आ रहे तांगे से बाइक सवार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तांगे का पहिया टूटकर अलग हो गया। बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर घायल बाइक सवार को पीएसी भेजा। जहां पर डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल से हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।