फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर की सड़कें होंगी दुरुस्त

Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं। सत्तर सड़कों की मरम्मत का काम तेजी के साथ चल रहा है, वहीं 170 छोटी बड़ी सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है। इन सड़कों के बनकर तैयार होने के बाद ज्यादातर पांच सौ की आबादी वाले गांव संपर्क मार्गों से जुड़ जाएंगे। यह सुविधा हर हालत में दिसंबर के अंत तक मुहैया हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पांच सौ तक की आबादी वाले गांवों और मजरों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रक्रिया चल रही है। इस योजना का लाभ डेढ़ सौ से अधिक गांवों और मजरों को मिलना है। इसके अलावा इसी योजना के तहत बीस सड़कों का चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इसके लिए बजट भी लोकनिर्माण विभाग तथा आरईएस के पास आ चुका है। सड़कों की जर्जर हालत को लेकर जिले के कोने-कोने से आवाज उठने के बाद अब जनप्रतिनिधियों का ध्यान केंद्रित हुआ। दो दिन पहले सांसद राकेश सचान ने निर्माण इकाइयों के अधिकारियों की बैठक लेकर जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। सांसद राकेश सचान ने बताया कि हर हालत में पखवारेभर में सत्तर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा नई 170 सड़कों के निर्माण का काम जल्द से जल्द चालू होगा। यह निर्माण हर हालत में चालू वित्तीय वर्ष में पूरा किया जाएगा। अगले वित्तीय वर्ष में जिले की कोई भी सड़क न तो जर्जर मिलेगी और न ही पांच सौ तक की आबादी का कोई गांव संपर्क विहीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें