फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपकली पड़ा दूध पीने से परिवार के छह गंभीर

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के माधौपुर गांव में छिपकली पड़ा दूध पीने से रविवार देर शाम परिवार की हालत गंभीर हो गई। पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी जगदीश का परिवार देर शाम को खाना खाए थे। जिसके बाद बारी-बारी से दूध पिया। दूध पीने के कु छ देर बार परिवार के लोगों को उल्टियां शुरु हो गई। तभी उसकी पुत्री पिंकी ने दूध से खाली भगोने को देखा। जिसमें छिपकली मृत पड़ी थी। यह देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए। सभी दूध पीने वालों को हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोगों में उर्मिला, पिंकी, राजाराम, गुजरतिया, बच्चे बेटू और राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पड़ोसी ने छात्रा का लैपटॉप हड़पा
बिंदकी। पड़ोसी ने अपने घर में चार्जिंग में लगे छात्रा के लैपटाप को हड़प लिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को छात्रा ने रविवार शाम को दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकंडी कल्लू काछी की पुत्री सुनैना शाम को पड़ोसी पवन के घर में लैपटाप चार्जिंग में लगाकर आई थी। एक घंटे बाद दोबारा लैपटाप लेने के लिए पहुंची। लेकिन लैपटाप गायब मिला। घर से पवन का भी कोई अता पता नहीं चला। मामले को लेकर छात्रा ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी सुरेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में युवक घायल
बिंदकी। सजेती थाना क्षेत्र के पचखुरा निवासी श्रवण कुमार नगर के बटन धर्मशाला में अपने साथियों के साथ रहता है। वह रविवार शाम को जंगल जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार विक्रम ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें