फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरे गड्ढे में डूबे दो बच्चे, मौत

Mon, 30 Sep 2013 05:38 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र में मवेशी चराने के लिए रविवार की शाम घरों से निकले दो बच्चों की यमुना नदी किनारे गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। परिजनों की खोजबीन के बाद दोनो के शव बरामद हुए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के रिठवां का मजरे धाना में अजय का 14 वर्षीय पुत्र संतराम, व सुरेश का 9 वर्षीय पुत्र कमल निषाद शाम को गांव के कुछ बच्चों के साथ मवेशी चराने के लिए जमुना किनारे गए थे। दोनो बच्चे नदी किनारे पानी से भरे तालाबनुमा गहरे गड्ढे में घुसकर खेलने लगे। खलते-खलते गहरे पानी में चले गए। दोनो के कपड़े गड्डे के बाहर पड़े थे। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले। इस पर परिजनों को साथी सज्जन ने सूचना दी। परिजन व ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनो के शव गड्डों से बाहर निकाले जा सके। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें