फतेहपुर। खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां ने चार साल से बगैर सूचना नदारद चल रही टीचर की सेवा समाप्त करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आख्या भेजी है। साथ ही एक अन्य टीचर का एक दिन वेतन काटने को भी लिखा है। खंड शिक्षा अधिकारी ऐरायां सुरेंद्र पटेल ने पांच अगस्त को ऐरायां ब्लाक के प्राथमिक स्कूल देवीनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां पर कार्यरत टीचर हिमानी अग्रवाल 29 सितंबर 2009 से नदारद है। इसके पूर्व विभाग एक बार संबंधित टीचर को सेवा समाप्ति की नोटिस भेज चुका है, लेकिन टीचर ने किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी। बीईओ ने बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव को हिमानी अग्रवाल की सेवा समाप्त करने के लिए आख्या भेजी है। बीईओ ने प्राथमिक स्कूल ऐलई द्वितीय का निरीक्षण किया। यहां टीचर राजेश कुमार अनुपस्थित मिले। बीईओ ने अनुपस्थित टीचर का एक दिन का वेतन काटने को बीएसए को लिखा है। बाद में प्राथमिक विद्यालय हरदों का निरीक्षण भी किया। यहां पर बच्चों की उपस्थित असंतोष जनक मिली। स्कूल के टीचरों को चेतावनी नोटिस जारी की गई।