खागा। कोतवाली क्षेत्र में तिलकापुर के पास पूर्व प्रधान क ा सोमवार रात अपहरण कर लिया गया है। उनकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।
सुजानीपुर गांव निवासी केशन सिंह (45) पूर्व प्रधान हैं। नगर से शाम को वापस बाइक से गांव के लिए निकले लेकिन रात को घर नहीं पहुंचे। इससे परेशान होकर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों को मंगलवार की सुबह गांव के रास्ते में तिलकापुर के पास सड़क पर ईटों का अवरोध लगा मिला। इसके अलावा प्रधान की चप्पल, चश्मा और पेन मौके से बरामद हुआ। परिजनों का कहना कि रास्ते में पत्थर लगाकर मार्ग को जाम किया गया है। जिसके बाद पूर्व प्रधान के रुकते ही बदमाशों ने दबोच लिया। उनको बाइक के साथ अपहरण कर ले गए हैं। कोतवाल राजीव द्विवेदी ने बताया कि मामला दर्ज करके तफ्तीश की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।