फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अव्यवस्था करा सकती है बवाल

Sat, 06 Jul 2013 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर जनता का आक्रोश झेल रहे विभागीय अधिकारी अब स्थिति से उबरने के प्रयास में जुट गए हैं। अधिशाषी अभियंता ने प्रबंधक निदेशक को हालात से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण की सिफारिश की है। एक्सईएन ने स्पष्ट किया है जिस प्रकार के हालात है उससे उपभोक्ताओं का आक्रोश कभी भी बवाल का रूप ले सकता है। शहर में बिजली के हालात बेहद ही खराब हैं। प्रतापनगर, तांबेश्वर मोहल्ला, पटेलनगर चौराहा, राधानगर, कलेक्ट्रेट कंपाउड, नासिरपीर रोड, अस्ती, मुराइनटोला आदि मोहल्लों के ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हैं। इससे सैकड़ों घरों की बिजली गुल हैै। इसके अलावा संबंधित एरिया में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली बहाली को लेकर हर रोज धरना-प्रदर्शन हो रें हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए अधिशाषी अभियंता आरआर सिंह ने प्रबंधक निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराते हुए समस्याओं के निदान के लिए संसाधनों की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। एक्सईएन आरआर सिंह ने बताया कि एमडी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता भी हुई है। उन्होने ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता शीघ्र होने का आश्वासन दिया है। कल तक तीन ट्रांसफार्मर आ जाएंगे, जिससे कुछ राहत मिल जाएगी। बताया कि बारिश में ओवर लोड की वजह से ट्रांसफार्मर फुंकने जैसी दिक्कतें ज्यादा आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें