जोनिहां/जाफरगंज/बिंदकी। बांदा-सागर हाईवे में पर साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार से जा रही मारुति कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मारुति कार खाई में गिर गई और कार में सवार लोग भाग निकले। जोनिहां चौकी क्षेत्र के गांव मन्नू के पुरवा निवासी 28 वर्षीय पुरुषोत्तम साइकिल से अपनी ससुराल गांव सरांय जा रहा था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे बरदरा मोड़ के पास पीछे से आर रही मारुति कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मारने के बाद खाई में गिर गई। हादसे में पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई और मारुति कार में सवार सभी लोग भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन व ससुराली मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई रामसेवक ने थाना जफरगंज में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।