फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास से लड़कर बहू ने लगाई आग, मौत

Sat, 06 Jul 2013 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारन का पुरवा गांव में परिवारिक कलह के चलते शुक्रवार दोपहर को महिला ने आग लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र भोजपुर गांव निवासी रामसुमेर की 26 वर्षीय पुत्री निशा की शादी दुर्विजय निवासी कु म्हारन का पुरवा से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। परिवार के भरण पोषण के लिए दुर्विजय परदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी ससुराल में डेढ़ साल के पुत्र और सास ननकी के साथ रहती थी। उसकी जेठानी शिवकुमारी पत्नी शिवबालक ने बताया कि देवरानी का दोपहर को सास ननकी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनो में काफी झगड़ा हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर देवरानी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। सूचना पर वह दौड़कर मौके पर पहुंची। आग का गोला बनी देवरानी को देखकर पसीने छूट गए। चीख पुकार पर आए आसपास के लोगों की मदद से लगी आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर आई है। यहां डाक्टर ने उसे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। एसओ सुनील दत्त राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। झुलसी हालत में जिला अस्पताल भेजा गया था। थाना पुलिस मामले से सबंधित कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें