फतेहपुर। सरकारी निर्माण कार्यों में कहीं धांधली व अनियमितता दिखाई पड़े तो आम जन भी महकमे के आला अफसरों से सीधे शिकायत कर सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न सरकारी निर्माणों में ठेकेदारी की मनमर्जी व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए शुरू की गई पहल के तहत चार दिन पहले अमर उजाला ने नगर पालिका के अंतर्गत बनने जा रही अथवा बन रही 13 सड़कों का ब्योरा दिया गया था। गुरुवार को जिला प्रशासन ने नगर पालिका के अंतर्गत बनने वाली दस सड़कों का ब्योरा जारी किया है। इस ब्योरे में संबंधित विकास कार्य का नाम, ठेकेदार अथवा फर्म का नाम और निर्माण कार्य की लागत का उल्लेख किया गया है। एडीएम उदयराज सिंह ने बताया कि अगर किसी नागरिक को संबंधित विकास कार्य मसलन सड़क, नाली, खड़ंजा अथवा भवन आदि में भ्रष्टाचार दिख रहा हो तो वह तत्काल अपना कर्तव्य समझकर अवर अभियंता रमेश शुक्ला को मो. नं. 9918992200 पर फोन करके सूचित करे। अगर सुनवाई नहीं हो रही हो तो तत्काल जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचित करे, तत्काल जांच करके कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन ने नगर पालिका के अतिरिक्त आरईएस, निर्माण निगम सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा हो रहे विकास कार्यों की सूची तैयार की है। उक्त कार्य नगर पालिका का है। अगर किसी भी नागरिक को गुणवत्ता में कमी नजर आ रही है तो वह फोन करके अवगत करा सकता है। आपकी शिकायतों को अखबार द्वारा भी प्रशासन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
कहां करें शिकायत
- अवर अभियंता रमेश शुक्ला मोबाइल- 9918992200
- अमर उजाला संवाददाता मोबाइल -- 9536901643
कार्य का नाम फर्म लागत राशि (लाख में)
-अवंतीबाई चौराहे से - मेसर्स नरेंद्र कुमार 3743312.20
अचल सिंह के मकान
तक सड़क चौड़ीकरण,
नाली निर्माण।
-पथरकटा चौराहे से आर्य - मेसर्स भारत का. 1231725
समाज भवन तक सड़क
के दोनो ओर नाली व सीसी
रोड।
-सादीपुर में श्याम बिहारी के - मेसर्स आरके का. 392110
मकान से नसीम के मकान
होते हुए नाली व सीसी रोड।
-स्टेटबैंक मुख्य शाखा के - मेसर्स अमिंत कं. 273340
बगल से रामकरन के मकान
तक सीसी रोड।
-मनोहर बिहार कालोनी में - मेसर्स आरके का. 1233486
कमलेश के मकान से
गोरेलाल के मकान तक
सड़क नाली।
-डा. हुबराज के मकान- मेसर्स मां शक्ति का. 2240853
से सथरियांव तक डामर रोड।
-फहीम के मकान से क्रासिंग- मेसर्स मो. इस्माइल 992800
अस्ती तक डामर रोड।
-कृष्ण बिहारी नगर में मोटे- मेसर्स आशीष कं. 1866001.50
महदेवन के पीछे रईस के
मकान तक सीसी रोड नाली।
-गाजीपुर रोड राधानगर में मेसर्स एसबी बिल्डर्स- 216622.50
मोहनलाल से प्रकाश गुप्ता
के घर से नहर पुलिया नाली
व सीसी रोड।