फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय थरियांव व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल स्वतंत्र इकाई ने गुरुवार को नीलकंठ पैलेस में बैठक कर थरियांव व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। कार्यकारिणी में संजय श्रीवास्तव को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव गठित कार्यकारिणी में ओमप्रकाश लोधी को महामंत्री, श्यामबाबू साहू कोषाध्यक्ष, फूलचंद्र साहू, सतीशचंद्र साहू, पंकज सैनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिनेशचंद्र सैनी को मंत्री बनाया गया है। कमल साहू और रामबाबू साहू को संगठनमंत्री तथा धीरज मोदनवाल को मीडिया प्रभारा का दायित्व सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि संगठन बनाने का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा होता है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को बताया कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी सदस्य संख्या पर निर्भर होती है। इस मौके पर जैद अहमद, चंदन सिंह चौहान, उमर फारुख, प्रेमदत्त उमराव, मनोज साहू, अभिषेक रायजादा, मुकेश सोनी, जीतेंद्र, मोतीलाल लोधी, विजय मोदनवाल, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें