फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो पलटी, पांच घायल

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चक्की नाका के निकट बुधवार की सुबह कोहरे की भीषण धुंध में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को सदर अस्पताल में और दो को बिंदकी के सीएचसी मेें भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुुसार जहानाबाद से एक बोलेरो में सवार होकर पांच लोग मंगलवार को कुंभ स्नान के लिए इलाहाबाद गए थे। कुंभ स्नान कर ये लोग वापस लौट रहे थे। बोलेरो हाइवे से जैसे ही चक्की नाका की तरफ से गुजरी तभी कोहरे की वजह से चालक मोेड़ के पास नियंत्रण खो बैठा। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होता देख आसपास के लोग आ गए। आनन-फानन मेें एंबुलेंस बुलाई गई। अंजलि पुत्री अनुरुद्ध निवासी गुलाबपुर, सावित्री पत्नी जयनरायन निवासी पतारी, महरजिया पत्नी सुरेंद्र निवासी क सिया को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि त्रिवेणी निवासी कासियापुर और चालक रामू को बिंदकी के सीएचसी मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इनसेट...
बाइक से गिरकर दो घायल
बिंदकी (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कसियापुर गांव के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। इसमें दो लोग घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कसियापुर गांव निवासी सुरेंद्र अपने दोस्त राहुल को साथ लेकर बाइक से किसी काम से जा रहा था तभी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनोें घायल हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें