फतेहपुर। सूरत जेल में कैद शातिर शूटर को छुड़ाने की खातिर पैसों की व्यवस्था करने के लिए उसके तीन गुर्गोें ने हथगांव के सर्राफा व्यापारी की इटैली बाजार मेें हत्या व लूट की योजना बना डाली। तीनों गुर्गे अपने मकसद मेें कामयाब होते, इससे पहले ही पुलिस ने सोमवार की रात उन्हें मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाशोें के पास से आधा दर्जन बम, तीन तमंचों के साथ चोरी के नौ मोबाइल व चोरी की दो बाइकें बरामद हुईं। वे मंगलवार को इन्हीं बाइकों से वारदात करने वाले थे। पुलिस ने दावा किया कि तीनोें काफी समय से इलाके में लूट की वारदातें कर रहे थे। सर्राफा व्यापारी के बाद इनके निशाने पर दूसरा व्यापारी भी था।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने पुलिस कार्यालय मेें पत्रकारों को बताया कि हथगांव के एसओ संजय यादव पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। सर्विलांस की मदद से मिली जानकारी पर पुलिस ने कासिमपुर कटरा मार्ग पर दोे बाइकोें से आ रहे तीन बदमाशाें को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर राजेश उर्फ फूलबाबू पुत्र जुगराज निवासी पैगम्बरपुर हथगाम, नरेंद्र लोहार पुत्र रामखेलावन निवासी रिकौहा हथगाम व उसके साथी जय सिंह पुत्र स्वरूप निवासी भनईपुर को दबोच लिया। तीनोें के पास से एक-एक तमंचा 12 बोर, छह देसी बम, नौ मोबाइल, दो बाइकें बरामद हुईं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन बदमाशों ने मंगलवार को कस्बे के सर्राफा व्यापारी शीतल की हत्या कर लूटने की योजना बनाई। शीतल साप्ताहिक बाजार इटैली में गिरोह गांठ का काम करने के लिए जाते हैं। दूसरे दिन एक अन्य की हत्या कर लूट क ी योजना थी जो पुलिस ने विफल कर दी। पकडे़ गए बदमाशोें ने पुलिस के सामने बताया कि उनके गैंग का मुखिया शातिर शूटर सर्वेश हथगांव थाने के पैगंबरपुर रिकौंहा का रहने वाला है जो सूरत जेल मेें अपने साथी रिंकू के साथ बंद है। उनको छुड़ाने के लिए डेढ़ लाख की जरूरत थी। लूट के बाद सीधे सूरत जाना था। एसपी ने पुलिस पार्टी को पांच हजार के इनाम की घोषणा की है।