फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे तो खत्म हो जाएंगे पेड़ पौधे

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खजुहा। विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पेड़ों की जबरदस्त कटाई चल रही है। अनुमान के मुताबिक पेड़ों को कटवाने वाले ठेकेदार प्रतिदिन चार ट्राली पेड़ काट कर सीमा पार करवा रहे हैं। पेड़ों की खुलेआम हो रही यह कटाई पूरा क्षेत्र जानता है, लेकिन पुलिस और वन विभाग अभी भी अनजान हैं। क्षेत्र के खजुहा, रतवाखेड़ा, नंदापुर, कोरसम, मवैया, बरेठर, विक्रमपुर आदि क्षेत्र में ठेकेदार पिछले एक महीने से लगातार पेड़ों को कटवा रहे हैं। ठेकेदार निर्भय होकर बाकायदा पेड़ों को कटवाने के बाद ट्राली में लदवाते हैं और शहर निकल जाते हैं। स्थिति यह है कि क्षेत्र में अगर इसी तरह कुछ दिन और पेड़ों की कटाई हो गई तो नजारा कुछ कुछ और हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह ठेकेदार कोरसम बरेठी, विक्रमपुर और नंदापुर गांव से जुड़े हुए हैं। इन ठेकेदारों पर पुलिस और वन विभाग का पूरा वरदहस्त है। वन दरोगा शिव विहारी तिवारी और कोतवाल गोपाल कृष्ण गुप्त दोनो से बातचीत की गई तो दोनो ने खुद को अनजान बता दिया। जबकि पूरा क्षेत्र धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटौती को जान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें